एस.जी.एन. मॉडर्न किंडर गार्टन में गांधी जयंती पर क्विज प्रतियोगिता

मेराल। बंका रोड स्थित एस.जी.एन. मॉडर्न किंडर गार्टन में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दोनों महान विभूतियों के जन्म, शिक्षा, आंदोलनों, योगदान, त्याग एवं संघर्ष से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी टीम के लिए अंक अर्जित किए। सिया कुमारी, हनी कुमारी एवं अर्पणा ने सर्वाधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर अपनी टीम को महत्वपूर्ण अंक दिलाए। प्रतियोगिता में टॉप ट्वेंटी टीम ने एक्सीलेंट ट्वेंटी टीम को तीन अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के त्याग, बलिदान, योगदान और संघर्ष से नई पीढ़ी को सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना का विकास होता है। मौके पर शिक्षक राहुल कुमार, सूर्य प्रकाश कुमार, संजय ठाकुर, संजय कुमार गुप्ता, दुर्गेश राम, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।



