मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज, 9 बजे होगा ध्वजारोहण

अधिकारियों के साथ बीडीओ ने की बैठक, विभिन्न सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित
बलराम शर्मा
मेराल (जनहित न्यूज लाइव)। प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसे लेकर सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक ने मंगलवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेराल प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद थाना कार्यालय में 9:20 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:40 बजे, मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय में 9:55 बजे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड परिसर में 10:05 बजे, पशुपालन कार्यालय में 10:15 बजे, प्लस टू उच्च विद्यालय में 10:20 बजे तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

बैठक में थाना प्रभारी विष्णुकांत, उप प्रमुख निजामुद्दीन खां, मुखिया रामसागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, एजीएम बसंत कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापक गंगेश पांडेय, प्रधान सहायक रामनाथ पाल, विजय प्रसाद, शिक्षक विष्णु कांत सहित कई लोग शामिल थे।



