टॉप न्यूज़

एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

टॉप ट्वेंटी ने एक्सीलेंट ट्वेंटी को दो अंकों से हराकर हासिल की जीत

बलराम शर्मा

मेराल। बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विद्यार्थियों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी एवं उनके योगदान पर आधारित विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान से परिचित कराते हुए उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना था।

प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों को ‘टॉप ट्वेंटी’ और ‘एक्सीलेंट ट्वेंटी’ नामक दो समूहों में विभाजित किया गया। दोनों टीमों के बीच स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता की कीमत एवं महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका, उनके संघर्ष और योगदान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों ने उत्साह, आत्मविश्वास और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। अधिक से अधिक अंक हासिल कर विजयी होने के लिए दोनों समूहों के प्रतिभागियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले के अंत में टॉप ट्वेंटी की टीम ने एक्सीलेंट ट्वेंटी को दो अंकों के अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं के बीच इस तरह की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित करना देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को समझने का अवसर मिलता है तथा राष्ट्रीय एकता, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना भी मजबूत होती है।कार्यक्रम में प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के शिक्षक पंकज कुमार पासवान, राहुल कुमार, संजय ठाकुर, सूर्यप्रकाश, संजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, दुर्गेश राम, रामाशीष राम एवं प्रतिभा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!