दूसरी सोमवारी को मुड़ल टोला शिव मंदिर से निकलेगी विशाल कलश यात्रा

रुद्राभिषेक के बाद रात 8:30 बजे से 24 घंटे का होगा अखंड हरिकीर्तन, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति
बलराम शर्मा
मेराल (जनहित न्यूज लाइव) । प्रखंड मुख्यालय के मुड़ल टोला स्थित शिव मंदिर में पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब के तत्वावधान में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जलाभिषेक के उपरांत मंदिर में स्थापित देवाधिदेव महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन के क्रम में सोमवार की रात 8:30 बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं विभिन्न गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर कीर्तन मंडलियों को श्रद्धापूर्वक आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकें।
समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी धनंजय चौधरी तथा अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने मेराल एवं आसपास के गांवों के धार्मिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उक्त आयोजन को लेकर शनिवार की प्रातः मंदिर परिसर में बैठक कर अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में समिति के सचिव रामेश्वर चौधरी, सुदर्शन चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय चौधरी, कामेश्वर चौधरी, महेंद्र चौधरी, लालमोहन चौधरी, अर्जुन चौधरी, शुकुल चौधरी, रमेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, रामप्रवेश चौधरी, सरजू चौधरी, लक्ष्मी चौधरी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। समिति के पदाधिकारी और वार्ड सदस्य विनोद चौधरी ने बताया कि आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और इसे भव्य एवं श्रद्धापूर्ण बनाने की तैयारी की जा रही है।




