टॉप न्यूज़

मुख्यालय में नहीं रहेंगे तो होगी कार्रवाई, बीडीओ-सीओ को डीसी की सख्त चेतावनी

14 अगस्त तक मुख्यालय में आवासित होने का निर्देश, उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा (जनहित न्यूज लाइव)। केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत लाभ आमजनों तक पहुंचाने को लेकर डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड-सह-अंचल मुख्यालय में अनिवार्य रूप से आवासित रहने का निर्देश दिया है।

डीसी ने कहा कि पदाधिकारियों की नियमित कार्यालय उपस्थिति एवं मुख्यालय में उपलब्धता सुशासन की मूल आवश्यकता है। इससे आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधीनस्थ कर्मियों का बेहतर अनुश्रवण सुनिश्चित होता है।

बताया गया कि कई बीडीओ एवं सीओ के अपने निर्धारित मुख्यालय में नहीं रहने की सूचना मिल रही थी। जबकि प्रखंड-सह-अंचल मुख्यालयों में सरकारी आवास उपलब्ध हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को 14 अगस्त 2026 तक मुख्यालय में आवासित होने तथा इसकी लिखित सूचना जिला गोपनीय शाखा, गढ़वा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 अगस्त के बाद मुख्यालय में आवासित नहीं पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!