पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

श्री बंशीधर की नगरी में कार्यकर्ताओं ने निकाली योग जागरूकता रैली, प्रदेशभर में योग विस्तार का लिया गया संकल्प
बलराम शर्मा
गढ़वा । पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास की एक दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को श्री बंशीधर नगर के पीएम श्री हाईस्कूल चितविश्राम परिसर में उत्साह एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय, राज्य सह प्रभारी रासबिहारी तिवारी, किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी करम कोईरी, मीडिया राज्य प्रभारी संतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सामूहिक योगाभ्यास से हुई। इसके उपरांत पीएम श्री हाईस्कूल से श्री बंशीधर मंदिर तक भव्य योग जागरूकता रैली निकाली गई, जो मुख्य बाजार से गुजरते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री बंशीधर के दर्शन-पूजन कर प्रदेशभर में योग, स्वदेशी, स्वास्थ्य जागरूकता और संगठन विस्तार को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक में संगठन को पंचायत एवं गांव स्तर तक मजबूत बनाने, प्रत्येक गांव में नियमित योग कक्षाएं संचालित करने, अधिक से अधिक योग शिक्षकों का निर्माण करने तथा स्वदेशी और स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जनजागरण अभियान चलाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग को जनआंदोलन बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा। सुबह से शाम तक चली बैठक एवं कार्यक्रमों का समापन प्रदेशभर में योग, स्वदेशी एवं राष्ट्र निर्माण के अभियान को नई गति देने तथा प्रत्येक पंचायत और गांव तक संगठन का विस्तार करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति, गढ़वा के जिला प्रभारी शैलेश कुमार शुक्ला ने की, जबकि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी संतोष कुमार चौबे ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

बैठक में मुख्य रूप से पीएम श्री हाईस्कूल के प्रधानाचार्य द्वारिकानाथ पांडेय, शिक्षक कमलेश पांडेय, योग विस्तारक सुशील केसरी, संगठन मंत्री प्रदीप केसरी, सत्येंद्र कुमार, पंकज कुमार चौबे, मंदीप प्रसाद, विकास चौबे, ऋषि ठाकुर, शशि चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश केसरी, शिव कुमार साह, सुरेंद्र केसरी, योगेंद्र सोनी, अरविंद कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार, सोशल विवेक पांडेय, टूना बाबा, आदित्य कुमार ठाकुर, राजीव कुमार सोनी, अर्जुन चौधरी, मनोज चौधरी, संजय भगत, ब्रजेश कुमार मिश्रा, मदन यादव सहित झारखंड प्रदेश के सभी जिलों के जिला प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गढ़वा जिला कार्यकारिणी, विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।
