टॉप न्यूज़

बिकताम पंचायत सचिव पर ग्रामीणों का आक्रोश, डीसी से जांच व स्थानांतरण की मांग

ग्रामसभा की अनदेखी, योजनाओं में अनियमितता और मनमानी का आरोप

बलराम शर्मा 

मेराल। मेराल प्रखंड के बिकताम पंचायत की पंचायत सचिव रेखा कुमारी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। दर्जनों ग्रामीणों ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर पंचायत सचिव के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने तथा उनका दूसरे पंचायत में स्थानांतरण करने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव की कार्यशैली से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामसभा और पंचायत कार्यकारिणी की स्वीकृति के बिना योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभुक चयन में अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही आवेदन व शिकायतों का समय पर निष्पादन नहीं होने और आम लोगों के साथ असहयोगात्मक व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व बीडीओ द्वारा किया गया उनका स्थानांतरण बाद में निरस्त कर दिया गया, जिसके बाद उनकी कार्यशैली और मनमानी बढ़ने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा जनहित में पंचायत सचिव का शीघ्र स्थानांतरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में बीडीसी विनोद पासवान, चतरपगुन राम, नारायण राम, रामकृपाल सहित दर्जनों ग्रामीण का हस्ताक्षर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!