Uncategorized

गढ़वा गोलीकांड: जिंदगी की जंग हार गए मुन्ना प्रसाद सोनी, इलाज के दौरान रिम्स में हो गई मौत

गोली लगने के बाद गंभीर हालत में रांची रेफर किए गए थे, मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश

बलराम शर्मा 

गढ़वा। शहर के टंडवा मोहल्ला निवासी मुन्ना प्रसाद सोनी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। सोमवार देर रात गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए मुन्ना प्रसाद की बुधवार तड़के रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि सोमवार रात टंडवा मोहल्ले में मामूली विवाद के बाद मुन्ना प्रसाद सोनी को गोली मार दी गई थी। गोली उनके शरीर में फंस गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया था। वहां लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी और पूरे मामले के खुलासे के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!