झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, गढ़वा के नए एसडीओ बने कुमार मयंक भूषण

रांची। झारखंड सरकार ने बुधवार को मेदिनी नगर और देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त का तबादला कर दिया है। आइएएस अधिकारी रंजीत कुमार लाल को मेदिनीनगर का नगर
आयुक्त बनाया है तो सुलोचना मीना को देवघर नगर निगम का नगर आयुक्त।
अजय कुमार तिर्की बने रांची के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी
राज्य प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार अजय कुमार तिर्की को रांची का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी बनाया गया है।
इसके साथ ही एजाज अहमद आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। विनोद कुमार को मेदिनीनगर को अपर नगर आयुक्त तो प्रदीप कुमार को हजारीबाग का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। रजनीश कुमार को देवघर और अमित कुमार को आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह लोहरदगा में पद स्थापित कुमार मयंक भूषण को गढ़वा एसडीओ बनाए गया है, जबकि गढ़वा में स्थापित संजय कुमार को उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, राँची किया गया है।
तबादला का पूरा सूची पढ़ें








