टॉप न्यूज़

दयानंद आर्य वैदिक लीलावचन पब्लिक स्कूल लातदाग में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

छात्र-छात्राओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

मेराल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को दयानंद आर्य वैदिक लीलावचन पब्लिक स्कूल लातदाग में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। निदेशक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। वर्तमान समय की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को योग अपनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया। 

कार्यक्रम में शिक्षक रिजवान अंसारी, नागेंद्र प्रसाद ठाकुर, अनूप कुमार, पवन कुमार, शमा परवीन, प्रियंका कुमारी, बलराम शाह, रोशन कुमार सिंह, अंकित कुमार पासवान ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!