टॉप न्यूज़

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत मेराल में उत्साहपूर्वक शुरू हुई नदी की सफाई

एसडीएम संजय कुमार के प्रयास से नदी सफाई का कार्य ले रहा जन आंदोलन का रूप 

बलराम शर्मा 

मेराल । प्रखंड मुख्यालय में आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग कार्य का शुभारंभ ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक के नेतृत्व में स्थानीय बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अभियान के शुभारंभ नारियल तोड़कर तथा प्रसाद चढ़ा कर किया।

इस दौरान नदी क्षेत्र में जमा कचरे की सफाई के साथ-साथ गाद हटाने (डी-सिल्टिंग) का कार्य भी किया गया। उपस्थित लोगों ने श्रमदान कर नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने की दिशा में अपने योगदान का संकल्प लिया।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच लड्डू प्रसाद का वितरित किया गया तथा सरस्वतिया नदी के संरक्षण, संवर्धन एवं उसके प्राकृतिक प्रवाह को पुनर्जीवित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। लोगों ने कहा कि नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सीओ श्री नायक ने कहा कि जनसहभागिता से चलने वाले ऐसे अभियान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से निरंतर जुड़े रहने तथा नदी को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने में अपना सहयोग देने का अपील किया। बता दें कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल पर प्रारंभ किए गए “आपन सरस्वतिया” अभियान को अब विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होता दिख रहा है। मेराल क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों के उत्साह और सहभागिता से यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप लेता दिखाई दे रहा है।

शुभारंभ के अवसर पर मुखिया राम सागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत, मुखिया पति मुन्ना राम, युवा नेता अतहर अली, नवीन कुमार जायसवाल, धनंजय चौधरी, मनोज जायसवाल, रोहित कुमार, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रूपू महतो आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसडीएम संजय कुमार और सीओ यशवंत नायक ने इस महती कार्य में लगे सभी लोगों का प्रशंसा करते हुए सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!