बकरीद पर अपने भीतर छिपे अहंकार और बुराईयों की दें कुर्बानी : सीओ, यशवंत नायक

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं
बलराम शर्मा
मेराल : थाना प्रशाल में बकरीद को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की।
सीओ श्री नायक ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से हिन्दू और मुस्लिम समुदाय मिलजुल कर सभी पर्व मनाते आये हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुबार्नी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा यदि कुबार्नी देनी ही है तो अपने भीतर छिपे अहंकार और बुराईयों की दें।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने युवाओं से समाज में शांति, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिये आगे आने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। थाना प्रभारी ने भीषण गर्मी को देखते हुये समाज के प्रबुद्ध लोग से चौक-चौराहों पर राहगीरों के लिये पेयजल की व्यवस्था करने का आगरा किया।
बैठक में उप प्रमुख निजामुद्दीन खां, मुखिया रामसागर महतो, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, उत्तरी मंडल के सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद गुप्ता, राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, संजय भगत, अतहर अली अंसारी ने भी अपने भीतर छिपे अहंकार और बुराईयों की देने का अपील किया।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में मुखिया मंदीप सिंह, अजीज अंसारी, शंभू प्रसाद, दिलीप कुमार मेहता, विजय सिंह, जफीर अंसारी, कलाम खान, वाजुदीन अंसारी, मेराल राजकुमार महतो, परशुराम कुशवाहा, विनय ठाकुर, शिवकुमार चौधरी, हरेंद्र चौधरी, रवीन्द्र गुप्ता सहित काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग थे।


