टॉप न्यूज़
पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री से रंका में नए निबंधन कार्यालय के सृजन की रखी मांग

मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का दिया है आश्वासन
गढ़वा । पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय, राँची में मुलाकात कर रंका अनुमंडल में नए निबंधन कार्यालय के सृजन सहित गढ़वा जिले की अन्य समस्याओं को लेकर एक अनुरोध पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि बड़गड़, भंडरिया, रमकंडा, चिनिया सहित रंका के भी सुदूर पंचायतों के ग्रामीणों को निबंधन कार्य के लिए लंबी दूरी तय कर गढ़वा आना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए रंका अनुमंडल मुख्यालय में निबंधन कार्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। श्री ठाकुर के अनुसार मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द कारवाई होगी ऐसा विश्वास है।




