टॉप न्यूज़

एसबी एकेडमी में क्रिकेट व हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण साधन हैं : प्राचार्या उर्मिला कुमारी

मेराल। एसबी एकेडमी लखेया में शनिवार को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट, जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक मदन यादव एवं प्राचार्या उर्मिला कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान निदेशक एवं प्राचार्या ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण साधन हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सहयोग और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।

खेल के मैदान में जीत और हार दोनों से सीखने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेते हुए खेल भावना, सकारात्मक सोच और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। खेल शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन में शिक्षक दया बैठा, योगेंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार पटेल, श्याम सुंदर गोस्वामी, सरिता देवी, पानपति देवी, रागिनी कुमारी, सोनम कुमारी, नसीम अहमद, सुरभि कुमारी एवं पूजा देवी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, धैर्य, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!