पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मेराल के विभिन्न पंचायतों में दिवंगतों के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

अपनों को खोने का दुख असहनीय होता है, ऐसे कठिन समय में परिवार के लोगों को धैर्य और हिम्मत से काम लेने की जरूरत है।
मेराल। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार की शाम मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर हाल के दिनों में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मेराल पूर्वी पंचायत के मुडल टोला निवासी अर्जुन चौधरी की पत्नी, मेराल पश्चिमी पंचायत निवासी प्रमोद महाजन के पिता एवं मुखिया पति मुन्ना राम के पिता

संगबरिया पंचायत के बीडीसी रमेश बैठा की माता, लोवादाग पंचायत के भंडार निवासी बुल्लू बियार के पुत्र, हासनदाग निवासी दीनानाथ चौधरी के भाई तथा करकोमा निवासी मुनेश्वर तिवारी के निधन पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। मौके पर श्री ठाकुर ने दिवंगतों के परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख असहनीय होता है। ऐसे कठिन समय में परिवार के लोगों को धैर्य और हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। इसके अलावा पूर्व मंत्री रेजो गांव निवासी अवध चौबे के पिता के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, दशरथ प्रसाद, बबलू दुबे, विनोद प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, अनुज प्रसाद, सुनील कुमार कालिया, बबलू सिंह, मुखिया संजय राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




