टॉप न्यूज़

वाहन जांच के दौरान घबराकर वाहन न भगाएं, पुलिस ने की अपील

मेराल। एनएच-39 स्थित मेराल थाना गेट के समीप शुक्रवार को दैनिक वाहन जांच के दौरान पुलिस से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर नाली पर गिर गया। दुर्घटना में युवक घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल भेजा। घायल की पहचान पूर्वारा टोला निवासी महेंद्र भुइयां के पुत्र छोटू भुइयां के रूप में हुई है। घटना के बाद मेराल पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष अपील की है कि वाहन जांच के दौरान घबराकर अथवा पुलिस से बचने के प्रयास में तेज गति से वाहन लेकर भागने की कोशिश नहीं करें। पुलिस ने कहा कि ऐसी स्थिति में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का कारण बन सकता है और चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही वाहन जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!