टॉप न्यूज़

खेलो झारखंड ओपन ट्रायल में मेराल उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

19 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में चयनित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गढ़वा का करेंगे प्रतिनिधित्व

मेराल। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के तत्वावधान में स्थानीय रामाशाहू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड ओपन ट्रायल चयन प्रतियोगिता में राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, मेराल के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं फुटबॉल की स्पर्धाओं में मेराल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।

एथलेटिक्स में बालिकाओं का दबदबा
एथलेटिक्स में 3000 मीटर दौड़ में सोनम कुमारी, 400 मीटर में अमृता कुमारी, 100 एवं 200 मीटर में दीपा कुमारी, 1500 मीटर में अनामिका कुमारी, 800 मीटर में नीतू निगम तथा लंबी कूद में आसिया खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

अन्य खेलों में भी मिली सफलता
वॉलीबॉल में अंशु कुमार एवं मोहम्मद नूरानी, कबड्डी में रूपा कुमारी एवं धीरज कुमार का चयन हुआ। खो-खो के बालिका वर्ग में रीमा कुमारी, अंजली कुमारी, ज्योति कुमारी, दीपा कुमारी एवं नव्या कुमारी तथा बालक वर्ग में दिव्यांश बैठा, आशीष कुमार, रणजीत बैठा, आदर्श कुमार एवं प्रशांत रंजन चयनित हुए। फुटबॉल के बालक वर्ग में रोहित कुमार चौधरी एवं सूर्य प्रकाश तथा बालिका वर्ग में दीपा कुमारी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लालता पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं गढ़वा जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
वरीय शिक्षक मनोज चौधरी ने भी चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुशील कुमार तिवारी सहित अनिल कुमार, राकेश गुप्ता, श्रीकांत तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र राम, संजय कुमार एवं दया राम समेत विद्यालय के सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!