टॉप न्यूज़

मेराल के बाना में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने किया ग्रामीणों से सीधा संवाद, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

14 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व मंत्री मिथिलेश ने नल जल का खा गया पैसा, जिससे मोदी जी का महत्वाकांक्षी योजना रह गया है अधूरा  : विधायक 

मेराल। प्रखंड के बाना गांव में रविवार को आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पहुंचे। ग्रामीणों के आमंत्रण पर पहुंचे विधायक ने गांव के ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क, चापानल, चौपाल, छठ घाट सहित विभिन्न बुनियादी स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जायज समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने पेयजल की समस्या पर जोर देकर कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर नल जल का सारा पैसा खा गया जिसके चलते मोदी जी का महत्वाकांक्षी योजना अधूरा रह गया है। इस अवसर पर स्थानीय 14 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी नवागंतुकों का माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी में उनका अभिनंदन किया। भाजपा में शामिल होने वालों में नंदन पासवान, रामचंद्र उरांव, मूंगलाल पासवान, मनोज प्रजापति, अजय प्रजापति, राजू प्रजापति, ओमप्रकाश बैठा, जापानी चंद्रवंशी, विश्वनाथ पासवान, लक्ष्मी भैया, अंजनी यादव, यासीन अंसारी, राजू गुप्ता और मुन्ना चंद्रवंशी शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा दक्षिणी मंडल प्रभारी कुंदन चंद्रवंशी, विकास दुबे, भोला पासवान, सिकन्दर पासवान, अनुपम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनीश अंसारी, उदय चौधरी, सुदामा पासवान, दिनेश राम, कन्हाई राम, मनोज चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!