टॉप न्यूज़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में त्रिदिवसीय विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एक्सीलेंट ट्वेंटी ने टॉप ट्वेंटी को तीन अंकों से हराया

पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक

मेराल। बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ‘खेल की महत्ता एवं आवश्यकता’ विषय पर टॉप ट्वेंटी एवं एक्सीलेंट ट्वेंटी टीम के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से खेल दिवस किनके जन्मदिवस, योगदान एवं स्मृति में मनाया जाता है, सहित खेल जगत से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों की उपलब्धियों, महत्व एवं आवश्यकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। प्रतियोगिता में एक्सीलेंट ट्वेंटी ने तीन अंकों से टॉप ट्वेंटी को पराजित किया। आरुषि कुमारी ने कठिन प्रश्नों के उत्तर देकर सर्वाधिक अंक अर्जित किए और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर कबड्डी, खो-खो एवं बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार खेल दिवस के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक राहुल कुमार, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, पंकज कुमार पासवान, सूर्य प्रकाश, संजय ठाकुर, दुर्गेश राम, नेहा कुमारी, पंकज चौधरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!