टॉप न्यूज़

हासनदाग में तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

12 घंटे के अखंड कीर्तन से पूरा गांव भक्ति में हुआ सराबोर 

बलराम शर्मा 

मेराल। पवित्र श्रावण मास की तीसरी सोमवारी एवं नाग पंचमी के अवसर पर हासनदाग केवाल टोला स्थित शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने दानरो और यूरिया नदी के संगम से पवित्र जल भरकर पूरे भक्तिभाव के साथ नंगे पांव यात्रा की और शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। वहीं मंदिर परिसर में 12 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा गांव भक्ति के रस में डूबा रहा।

आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष नंदू चौधरी, मुखिया फुलमंती देवी, पति हरेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया दुखन चौधरी, द्वारिका चौधरी, शिक्षक रमेश चंद्रवंशी, शिवदत्त चौधरी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर युवा समाजसेवी अनिल, पूर्व जिला पार्षद राम नरेश चौधरी, सचिव संतोष चौधरी, देवनाथ चौधरी, शंभु साह, विनय चौधरी, आशुतोष चौबे, मुबारक अंसारी, संजय चौधरी सहित पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!