टॉप न्यूज़

राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी ने पार्टी के पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र, सोशल मीडिया पर साझा किया निर्णय

बलराम शर्मा
गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीम अंसारी ने आज अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष को संबोधित त्यागपत्र भेज दिया है। करीम अंसारी ने अपने त्यागपत्र में बताया है कि वे व्यक्तिगत कारणों से राष्ट्रीय जनता दल, गढ़वा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से अपने त्यागपत्र को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। त्यागपत्र देने के बाद करीम अंसारी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि पद से बढ़कर सिद्धांत, सम्मान और जनसेवा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने वाले पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। करीम अंसारी के इस निर्णय से गढ़वा जिले की राजनीति में नई चर्चा शुरू होने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है। फिलहाल, उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अब सबकी निगाहें पार्टी के अगले निर्णय पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!