टॉप न्यूज़

आनंद मार्ग प्रचारक संघ का त्रिदिवसीय सेकेंड डिग्री लेवल सेमिनार शुरू, प्राउट पर हुआ मंथन

गढ़वा। सोनपुरवा स्थित आनंद मार्ग प्रचारक संघ परिसर में त्रिदिवसीय सेकेंड डिग्री लेवल सेमिनार का शुभारंभ मुख्य प्रशिक्षक आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत ने परम आराध्य श्री श्री आनंदमूर्ति जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने सेमिनार की उपयोगिता बताते हुए रूप और रूपातीत, भक्ति रूप सेतु तथा प्राउट विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।आचार्य सत्यव्रतानंद ने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक चिंतन, सामाजिक समस्याओं पर गंभीर विमर्श तथा समतामूलक समाज की स्थापना की आवश्यकता पहले से अधिक है। उन्होंने कहा कि विश्व की अनेक जटिल समस्याओं का समाधान प्रगतिशील उपयोगी तत्व (प्राउट) के सिद्धांतों में निहित है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालयों में भी शोध किए जा रहे हैं। सेमिनार में डीएसएल अवधूतिका सर्वज्ञानंद, आचार्य मुक्तिश्वरानंद अवधूत, धर्मेंद्र देव, डॉ. रामानुज प्रसाद, कैलाश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में आनंदमार्गी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!