टॉप न्यूज़

मेराल में 245 किसानो के बीच अरहर तथा 150 किसानों के बीच शत प्रतिशत अनुदानित मूंगफली बीज का वितरण

बलराम शर्मा 

मेराल। प्रखंड के खोरीडीह और लोवादाग पंचायत के 245 किसानों बीच अरहर तथा हासनदाग में 150 किसानों के बीच शत प्रतिशत अनुदानित मूंगफली बीज का वितरण किया गया। खोरीडीह गांव में कृषि विभाग एवं झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक खेती क्लस्टर कार्यक्रम के अंतर्गत 120 महिला किसान दीदियों के बीच 500 किलोग्राम अरहर बीज का 100 प्रतिशत अनुदान पर वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य दलहन उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदान संस्था के प्रतिनिधि प्रभात रंजन, जेएसएलपीएस के क्षेत्रीय प्रशिक्षण समन्वयक राजदेव बाड़ा तथा मेराल किसान उत्पादक संगठन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक ओझा ने संयुक्त रूप से महिला किसानों के बीच बीज वितरित कर किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्रीय प्रशिक्षण समन्वयक राजदेव बाड़ा, सामुदायिक समन्वयक मनोज कुमार चौरसिया एवं ओमप्रकाश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिला किसान दीदियां एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसी तरह लोवादाग पंचायत के 125 किसानों बीच 5 क्विंटल अरहर तथा हासनदाग में 150 किसानों के बीच शत प्रतिशत अनुदानित मूंगफली बीज का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, किसान मित्र श्रवण ठाकुर, सुग्रीव बैठा राजू पासवान सहित कई वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!