टॉप न्यूज़

मेराल बस स्टैंड में मोबाइल ज़ोन का हुआ शुभारंभ, गढ़वा नप अध्यक्ष दौलत सोनी ने किया उद्घाटन 

बलराम शर्मा 

मेराल। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने रविवार को मेराल बस स्टैंड में पिलर नंबर 29 के समीप नवीन मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान ‘मोबाइल ज़ोन’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय व्यवसायी, गणमान्य तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री सोनी ने दुकान के प्रोपराइटर सूरज गुप्ता और उनके पिता मदन प्रसाद गुप्ता को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। नए प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय स्तर पर लोगों को काफी सहूलियत होगी।

दुकान संचालक सूरज गुप्ता ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल ज़ोन में ग्राहकों को मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज, रिचार्ज एवं अन्य डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर सेवा एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। उत्साहपूर्ण माहौल मे लोगों ने दुकान का अवलोकन कर संचालक को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य संजय भगत, अजय प्रसाद गुप्ता, सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, जहूर रंगसाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!