टॉप न्यूज़
असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर नियुक्ति पत्र मिलने पर मिश्रा परिवार में खुशी का माहौल, लोग दे रहे बधाई

बलराम शर्मा
मेराल । प्रखंड के अकलवानी गांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा के पुत्र राहुल रंजन मिश्रा को रोजगार मेला में सहायक लोको पायलट के पद पर ‘नियुक्ति पत्र’ मिलने से घर परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है, वहीं पड़ोसी, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा है। राहुल के बड़े भाई आशीष चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह सफलता उनकी कई वर्षों की कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य तथा पूरे परिवार के सहयोग की बदौलत मिला है। बीटेक करने के बाद राहुल जॉब के तैयारी में लगे थे। राहुल का यह सफलता स्थानीय युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है। बधाई देने वालों में ज्ञान रंजन मिश्रा, पुष्कर मिश्र, धनंजय मिश्रा सहित कई लोग शामिल हैं।




