श्री सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ : श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव में भाव विभोर हुए श्रद्धालु

श्री राम सेना द्वारा जन्मोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए की गई विशेष सजावट का लोगों ने किया सराहना
बलराम शर्मा
मेराल । जिले के प्रसिद्ध श्री ब्रह्म बाबा की नगरी लगमा पोटमा में चल रहे श्री सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को सैकड़ो श्रद्धालु यज्ञशाला का परिक्रमा और दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। साथ ही शाम को भक्तिमय वातावरण में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में बड़े ही धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचक पूज्य संत श्री नीरज भास्कर जी महाराज द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग

बड़े ही भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान श्रीकृष्ण धर्म की पुनः स्थापना के लिए अवतरित होते हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर कथा पंडाल ‘ब्रज में हो रही जय जयकार, नन्द घर लाला जायो रे…’ और ‘अइसन मनोहर मंगल मूरत सुहावन सुंदर सूरत हो ये राजाजी…’ जैसे सोहर और भजन पर श्रद्धालु भक्ति में डूब भाव-विभोर होकर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर पूरे यज्ञ क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और प्रेम का अद्भुत वातावरण रहा।

कार्यक्रम के अंत में आरती व महाप्रसाद वितरण किया गया। जन्मोत्सव को में चार चांद लगाने के लिए श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडाल को फूल माला और गुब्बारा से आकर्षक ढंग से सजाया गया जिसकी सराहन लोगों ने खूब किया। जन्मोत्सव को सफल बनाने में यज्ञ समिति के संयोजक अनंत प्रसाद, अध्यक्ष त्रिपुरारी पाण्डेय,
वीरेंद्र प्रसाद, पवन मनिहारी, द्वारिका नाथ पाण्डेय, प्रेम सागर प्रसाद, अजय विश्वकर्मा, विवेक मद्धेशिया, ओम प्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुधीर तिवारी, जयप्रकाश पटेल, मुकेश गुप्ता, शशिकांत पांडे, अनिकेत आर्या, रिंकू पटेल, विवेक मद्धेशिया, राजू पटेल बाबूलाल पटेल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन्मोत्सव में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे श्रद्धालु शामिल रहे।


