सूर्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण

श्री सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में प्रतिदिन परी गंगा आरती और श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
बलराम शर्मा
मेराल । गढ़वा जिले के प्रसिद्ध श्री ब्रह्मा बाबा की नगरी लगमा पोटमा में आयोजित सात दिवसीय सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में प्रतिदिन प्रातः में हवन पूजन यज्ञ शाला का परिक्रमा, शाम को गंगा आरती तथा श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार की शाम में मानस मंडली गढ़वा द्वारा

संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम संजय पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल साह ने आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को विशिष्टता प्रदान की। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व बुधवार को श्री सूर्य नारायण के विग्रह का पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

सुंदरकांड पाठ मुख्य गायक अरुण दुबे के नेतृत्व में आशीष वैद्य, अमरेंद्र कुमार मिश्र, बृजेश पांडे, अशोक पटवा, शेखर सिंहा, बनारसी पांडे, अरुण कुमार मिश्रा, दिलीप पाठक, रघुपत सिंह, राकेश तिवारी, राजेश मिश्रा, सतीश चौबे, मार्कण्डेय तिवारी, मनोज दुबे आदि शामिल रहे। यज्ञ समिति द्वारा सभी अतिथियों तथा मानस विभूतियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आचार्य कृष्णा पाठक, सुजीत पाठक, पंकज मिश्रा, संजय पांडेय, जितेंद्र मिश्रा आदि के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम कराया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के साथ द्वारकानाथ पांडे, अध्यक्ष त्रिपुरारी पांडे, अनंत प्रसाद, संजय सोनी, विनोद प्रसाद वीरेंद्र प्रसाद, मनोज प्रसाद, विनोद तिवारी, सुधीर तिवारी, जितेंद्र पांडे, धनंजय पांडे, संजय तिवारी, अभिषेक तिवारी, राजेश तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, मिथिलेश सोनी, मृत्युंजय पांडे, शशिकांत पांडे, अरविंद पांडे, विवेक मद्धेशिया सहित दर्जनों श्रद्धालु रात दिन लगे हुए हैं।




