Uncategorizedटॉप न्यूज़

भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल के नई कार्य समिति की घोषणा

नई टीम में कई पुराने कार्यकर्ताओं को मिली जगह

बलराम शर्मा
मेराल । भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा प्रखंड के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श और जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष के सहमति से मंडल को सशक्त और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए अपने टीम के पदाधिकारीयों का मनोनयन किया गया है।

जिसमें मंडल उपाध्यक्ष के रूप में सतेन्द्र तिवारी, भोला पासवान, गीता देवी एवं रामसेवक गुप्ता, महामंत्री के रूप में अमित कुमार शाह, देवाकांत ओझा, मंत्री सत्येंद्र पाल, फलेश चौधरी, संगीता देवी एवं श्यामलाल पासवान, कोषाध्यक्ष राधेश्याम यादव, कार्यालय मंत्री सिकंदर पासवान, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार साव, सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिन्हा, आईटी सेल कृष्णा विश्वकर्मा तथा सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र चंद्रवंशी को बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!