टॉप न्यूज़

भव्य भक्ति जागरण के साथ प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम का दस दिवसीय वार्षिक महोत्सव संपन्न

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने किया उद्घाटन, कहा – लोगों को सनातन के प्रति बढ़ा है रुझान

बलराम शर्मा 

मेराल । प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम का दस दिवसीय वार्षिक महोत्सव शनिवार की देर रात्रि भव्य भक्ति जागरण के साथ संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया में सनातन संस्कृति के प्रति लोगों का रुझान और आस्था बढ़ी है। आलोचकों द्वारा उन्हें बदनाम करने के प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सत्यमेव जयते की तरह सत्य हमेशा परीक्षा की घड़ी से गुजरता है, माता सीता को भी अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा था। इससे पहले उनके प्रतिनिधि डॉ लालमोहन के द्वारा देवी धाम के विकास के लिए पर्यटन विभाग को पत्राचार करने, परिसर में पानी की व्यवस्था करने तथा विधायक मद से 10 लख रुपए की लागत से सुलभ शौचालय तथा छठ पूजा से पहले छठ घाट का निर्माण कार्य कराने की जानकारी लोगों को दी गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ अनिल साह, युवा नेता अतहर अली, रितेश दुबे, जिला विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने भव्य व आकर्षक देवी धाम मंदिर और नौ दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।

विधायक का किया गया भव्य स्वागत

वार्षिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता, मुख्य अतिथि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का स्वागत देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद ने पगड़ी पहनाकर, मोतीचंद प्रसाद ने बुके देकर तो रविंद्र प्रसाद वर्मा, मुखिया राम सागर महतो, मुखिया पति मुन्ना राम, उपाध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, रुपू महतो, दशरथ प्रसाद, विनोद कुशवाहा, धनंजय चौधरी, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रोहित कुमार आदि ने फूल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया, वही अध्यक्ष विजय प्रसाद द्वारा विधायक जी को देवी धाम की तस्वीर तथा तलवार भेंट देकर सम्मानित किया गया।

विधायक ने देवी धाम में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद 

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सबसे पहले देवी धाम में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। विधायक ने भव्य आयोजन के लिए देवी धाम संचालन समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक मेहनत और श्रद्धा से ही यहां भक्ति का यह संगम संभव हो पाया है।

नौ दिनों तक चला भक्ति और ज्ञान का अनूठा संगम

देवी धाम परिसर में नौ दिनों तक जहां भक्ति और ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिला वहीं अंतिम दिन मोनू अलबेला और अदिति राज ने अपनी-अपनी भक्ति गीतों और नृत्य कलाकारों ने ऐसा समा बांधा से सभी भक्त झूमते रहे। मोनू अलबेला ने गौरी के ललनवा ए बाबा, सुमिरनवा करी हम तोहार और हर घर में अब एक ही नाम, एक ही नारा गूंजेगा, भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा। वहीं आदिति राज ने देवी माई के भक्ति के है शक्ति नाम है आदिति। राम नाम हवे अईसन दवाई पियबा ता दरद ना बुझाई। और राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट, अंतकाल पछताएगा जब प्राण जायेंगे छूट से धमाकेदार शुरुआत किया इसके बाद एक से बढ़कर एक भजन और देवी गीतों पर दर्शकों को रात भर झुमाया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक संजय भगत, विनोद प्रसाद उर्फ लाला जी, मनोज कुमार जायसवाल, महेंद्र प्रसाद, प्रमोद महाजन, बलराम कृष्ण शर्मा, सूर्य प्रकाश-सुड्डू, अनुज प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी, कृष्ण प्रसाद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!