टॉप न्यूज़
साधना देवी बनी श्री बंशीधर नगर पंचायत की नई अध्यक्ष, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी लता देवी को 311 मतों से किया पराजित

गढ़वा । श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में हुए चुनाव परिणाम की घोषित हो गई है। अध्यक्ष पद पर साधना देवी ने कुल 3266 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लता देवी को 311 मतों से पराजित कर अध्यक्ष बन गई है। लता देवी को कुल 2955 मत मिले। तीसरे स्थान पर रही किरण कुमारी को 2795, चौथे स्थान पर शमीम बानो को 2086 मत मिले। प्रशासन की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।


