टॉप न्यूज़

बसपा ने सुप्रीमो मायावती के 70 वां जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया

बहन मायावती के नेतृत्व में ही इस देश का सर्वांगीण विकास संभव : नर्मदा प्रसाद अहिरवार

जन्मदिन पर बहन कुमारी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें : कुशवाहा शिव पूजन मेहता

गढ़वा। बहुजन समाज पार्टी द्वारा गढ़वा के प्रसिद्ध द रॉयल ग्रैंड रिजॉर्ट के परिसर में पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का 70 वां जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष नंदा पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार, विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रदेश सचिव सुनीता देवी, नथुनी राम, अजय कुमार भारती, चंद्रशेखर दास, विजय चंद्रवंशी, शिव शंकर मेहता आदि ने कार्यक्रम की शुरुआत बहुजन समाज के गुरु और महापुरुषों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

सभा को संबोधित करते हुए श्री अहिरवार ने कहा कि देश में बहुजन आंदोलन के एकमात्र उतराधिकारी बहन कुमारी मायावती हैं, जो बाबासाहेब अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ा रही है। उनके नेतृत्व में ही इस देश का सर्वांगीण विकास हो सकता है। पूर्व विधायक व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिव पूजन मेहता ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिन पर हमें उनको प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। वे इस देश के दूसरा सम्राट अशोक हैं जिन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित व्यवस्था लागू करने के लिए संघर्ष कर रही हैंं।

अभिमन्यु सिंह ने जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना करते हुए संकल्प व्यक्त किया कि बहन मायावती जी के नेतृत्व में निष्ठा पूर्वक बहुजन समाज के लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने लोगों से पलामू लोकसभा और सभी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए संकल्प लें ताकि आने वाला समय में झारखंड में हम पावर ऑफ बैलेंस बन सकें। संघमित्रा गौतम ने कहा कि देश के हालात को बहन कुमारी मायावती जी ही बदल सकती हैं। हम लोगों को आज उनके जन्मदिवस पर संकल्प लेना होगा कि उनके नेतृत्व में हम सभी बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करेंगे ताकि आने वाला 2029 में बहन कुमारी मायावती जी को देश का प्रधानमंत्री बना सकें।

कार्यक्रम को हरदयाल सिंह खरवार, संतोष गुप्ता, विनोद कुमार सोनी, विनोद राज, आलम अंसारी, हाजी नजमुद्दीन अंसारी, गोपाल राम, प्रमोद रवि, गिरिजा नंदन उरांव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ अनिल साह, नरेश राम, महेश्वर राम, रामदेव राम, ज्ञानी राम, सुदीप कुमार सुमन, शिव शंकर राम, विनोद राज, राहुल कुमार दुबे, उमाशंकर राम, राजेश राम, मोतीराम, राजेंद्र राम, ललन राम, राजेंद्र राम, महेंद्र राम, इरफान अंसारी, राजेन्द्र राम, चंद्रिका सिंह खरवार, छोटेलाल राम, उदय राम, साबिर अंसारी, अजमुद्दीन खान, साकिब खान सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम में संविदा राज एवं बंसत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बहन कुमारी मायावती जी के जीवन और संघर्षों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भाव विभोर करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!