मकर संक्रांति पर एमजीसीपीएल द्वारा गांव में कैंप लगाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल आदि का किया गया वितरण

कंपनी हमेशा अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए इस तरह के सेवा मूलक कार्य करते रहती है : अजय कुमार
मेराल । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा खजुरी से विंढमगंज फोर लेन कार्य कर रही एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स प्रा. लि. कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बुधवार को मकर संक्रांति पर गोंदा के विभिन्न टोलों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और चूड़ा गुड का वितरण किया गया। कंपनी द्वारा गोंदा, ठेकहा टोला, झुमेलवा तथा अमरूदिया टोला में लगाए गए वितरण कैंप में एनएचआई के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार, एमजीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार, एसपीएम अमित कुमार गौरव, एसडीपीएम विनोद सिंह, एचआर राकेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी प्रवेश पचौरी, प्लांट प्रबंधक विनोद कुमार, सौरभ सक्सेना, प्रतीक सागर, सोनू पंडित, संजीव मिश्रा आदि के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर एनएचआई के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार ने कहा कि एमजीसीपीएल द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल आदि का वितरण करना सराहनीय कदम है। वहीं एमजीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार ने कहा कि कंपनी हमेशा अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए इस तरह के सेवा मूलक कार्य करते रहती है। उन्होंने कहा कि पिछले माह में ही कंपनी के अकलवानी कैंप में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर लगा कर जरूरतमंदों के लिए करीब 50 यूनिट रक्तदान किया गया था। इस अवसर पर कंपनी द्वारा सैकड़ो लोगों के बीच कंबल आदि का वितरण किया गया।




