कर्मठ कार्यकर्ता सुखबीर मेहता के निधन पर भाजपाइयों ने जताया शोक
पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा अर्पित कर उन्हें दी सामूहिक श्रद्धांजलि

मेराल । भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे सुखबीर मेहता 75 वर्ष का निधन गुरुवार की प्रातः में हो गया। वह पिछले एक महीना से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक आवास प्रखंड के रेजो गांव पहुंच कर शोक व्यक्त किया, साथ ही पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा अर्पित कर उन्हें सामूहिक श्रद्धांजलि दी। साथ ही नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाया। उस मौके पर डॉ लालमोहन ने कहा कि 1990 के दशक से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे सुखबीर मेहता के निधन से परिवार समाज के साथ-साथ पार्टी को भी काफी छति हुई है। उस मौके पर वरिष्ठ नेता हरेंद्र कुमार द्विवेदी, रुपू महतो, मनोज जायसवाल, रोहित कुमार, लालमुनी साव, मंदिश मेहता, रामावतार राम, लक्ष्मण ठाकुर, संजय यादव, राजा राम ठाकुर, विश्वनाथ मेहता, छोटेलाल मेहता, श्रवण मेहता, बबलू मेहता, राहुल सहित बड़ी संख्या में लोग थे।


