टॉप न्यूज़

कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में शोक की लहर

पम्प लगाने के दौरान औंधे मुंह कुआं में गिरने से हुआ हादसा

मेराल । थाना मुख्यालय के बईगही दोहर में शनिवार को अपने ही कुआं में गिरने से पंचम यादव 60 वर्ष की मौत हो गई। घटना दोपहर लगभग दो बजे दिन की बताई गई। परिजनों के अनुसार पंचम यादव अपन खेत के कुआं में गेहूं फसल की सिंचाई के लिए डीजल पंप लगा रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से वह अचानक मुंह के बल कुआं में गिर पड़े, जो देर तक बाहर नहीं निकले। मौके पर उपस्थित घर के सदस्य के हो हल्ला से आस पास के लोग मौके पर पहुंच कर उन्हें किसी तरह बाहर निकाला, तबतक देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विष्णुकांत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन के बाद शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। लोगों के अनुसार पंचम यादव एक मिलनसार, मृदुभाषी और सामाजिक व्यक्ति थे। वे किसी भी सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों तथा टोला में शोक की लहर दौड़ गई है। उस मौके पर बीडीसी पति नाथुन राम, कामेश्वर सिंह, रामाधार राम, अवधेश यादव, रामबली यादव, शंभू यादव, अरविंदा सिंह, विजय ठाकुर, सुनेश्वर यादव, पूर्व मुखिया देवीशरण, श्रवण राम, राजू यादव, वीरेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!