राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाया जागरूकता कार्यक्रम
नियमों का पालन नहीं करने वालों के प्रति गांधीगिरी दिखाते हुए पहनाया फूल माला

गढ़वा । लोगों को सड़क सुरक्षा की गंभीरता, चुनौतियों और नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश के निर्देश के आलोक में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर गढ़वा में रोड सेफ्टी, रोज ऐट रोड और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ में हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिटन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।

इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को चेतावानी देते हुए पुष्पमाला, गुलाब के फुल, रोड सेफ्टी हैण्ड बुक और रोड सेफ्टी पम्पलेट आदि दिया गया ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें। वहीं लोगों को रोड सेफ्टी का शपथ दिला कर यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, विनय रंजन तिवारी सहित कई कर्मी शामिल थे।


