मेराल में 21 अगस्त को लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

निर्धारित पांच पंचायतों के लर्निंग लाइसेंस वाले आवेदकों का फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस के लि लिया जाएगा टेस्ट
मेराल। जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा के निर्देश पर मेराल प्रखंड परिसर में 21 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चालकों के फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस (Final DL) के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में मेराल प्रखंड के ग्राम पंचायत मेराल पूर्वी, मेराल पश्चिमी, गोंदा, बाना एवं करकोमा पंचायत के इच्छुक अभ्यर्थियों का ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट (DL Test) लिया जाएगा। विभाग के अनुसार पूर्व में पंचायत स्तर पर शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित चालकों को लर्निंग लाइसेंस (LL) जारी किया गया है। अब उन्हीं इच्छुक अभ्यर्थियों का फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लिया जाएगा।
डीएल टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। परिवहन विभाग ने संबंधित पंचायतों के इच्छुक आवेदकों से निर्धारित तिथि और समय पर मेराल प्रखंड परिसर पहुंचकर टेस्ट में शामिल होने की अपील की है।
विभाग ने आवेदकों से परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने तथा निर्धारित डीएल शुल्क और स्मार्ट कार्ड शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने का भी आग्रह किया है। शिविर के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।



