क्राइम

अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, करंट की अफवाह से हुई भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत

पटना । बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अचानक बिजली का तार गिर गया। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे थे। इसी दौरान बिजली का तार गिरने से  भगदड़ मच गई। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

भगदड़ की वजह से सात श्रद्धालुओं की मौत होने की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सावन के सोमवार के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। ऐसे में बिजली का तार गिरने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर में शोक और मातम का माहौल है।

प्रशासन की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!