श्री बंशीधर नगर से लापता वृद्ध की तलाश, तीन दिनों से घर नहीं लौटे रामविलास विश्वकर्मा

सही सूचना देने वाले व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करेंगे : शिक्षक राजकिशोर विश्वकर्मा
बलराम शर्मा
गढ़वा । जिले के श्री बंशीधर नगर क्षेत्र के निवासी रामविलास विश्वकर्मा पिछले तीन दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वे बुधवार को घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्यों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई, रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर भी जानकारी ली गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

वृद्ध के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रामविलास विश्वकर्मा के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल परिवार को सूचित करें।
उनके पुत्र शिक्षक राजकिशोर विश्वकर्मा ने बताया कि सही सूचना देने वाले व्यक्ति के प्रति वे आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही आम नागरिकों से मानवीय आधार पर सहयोग की अपील की है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किन्हीं को रामविलास विश्वकर्मा कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया मो. नंबर 9110102164 पर सूचना देकर सहायता करें।


