टॉप न्यूज़

मेराल के संगबरिया से गुमशुदा शुभम सकुशल घर लौटा, गांव में खुशी

पिता के डांटने से नाराज होकर बिना बताए ट्रेन पकडकर चला गया था डेहरी ऑनसोन : वीरेंद्र साव

बलराम शर्मा 

मेराल । थाना क्षेत्र के संगबरिया निवासी दिलीप साह का 13 वर्षीय गुमशुदा पुत्र शुभम तीसरा दिन सकुशल अपने घर लौट आया है। शुभम के घर वापस लौटने की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। गांव के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं और प्रसन्नता व्यक्त की। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य सह किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी के सचिव वीरेंद्र साह ने बताया कि शुभम के सकुशल घर लौटने से परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गई इसके बाद उसे घर ले गए। शुभम के घर वापसी पर गांव के लोग भी काफी खुश हैं। उन्होंने बताया पिता की डांट से नाराज

होकर शुभम मंगलवार को स्कूल ड्रेस में स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। किसी को बिना बताए वह मेराल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर डालटनगंज चला गया, जहां से बाद में डेहरी ऑनसोन पहुंचा। दो दिनों तक वहीं रहने के दौरान उसने अपने खाते से 500 रुपये निकालकर खाना नाश्ता किया। पैसा खत्म होने के बाद गुरुवार की सुबह ट्रेन से गढ़वा रोड पहुंचा और वहां से टेम्पो के जरिए मेराल पहुंचा। शुभम के घर से लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों और ग्रामीणों ने लगातार उसकी तलाश की और सकुशल वापसी की दुआ की। शुभम के लौटने के बाद परिवार में फिर से खुशियां लौट आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!