टॉप न्यूज़

बड़का खलिहान में गूंजा राम नाम की महिमा का संदेश, स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन

जय बजरंग ड्रामा पार्टी ने किया धार्मिक नाटक का मंचन, जनप्रतिनिधियों ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

बलराम शर्मा 

मेराल। प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत मेराल पूर्वी के सबसे पुराने दुर्गा पूजा स्थलों में शुमार बड़का खलिहान के प्रांगण में शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार की रात स्थानीय जय बजरंग ड्रामा पार्टी की ओर से नाटक मंचन का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन स्थानीय कलाकारों ने धार्मिक नाटक ‘राम-हनुमान युद्ध उर्फ राम नाम की महिमा’ का शानदार मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम के नाम की महिमा, भक्ति और आस्था का संदेश दिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, अशोक कुमार केसरी, रविंद्र प्रसाद, इंद्रेश पांडेय, मुखिया रामसागर महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, विनय कुमार, अरविंद मेहता, राजबंशी मेहता और धनंजय चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने कहा कि स्थानीय कलाकारों द्वारा धार्मिक अवसरों पर नाटक का मंचन करना अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक संदेश भी मिलता है। वहीं, युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, संवाद अदायगी सीखने और कला का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने मेराल पूर्वी के मुखिया रामसागर महतो की सराहना करते हुए 15वें वित्त आयोग की राशि से स्थायी मंच का निर्माण कराने के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर जय बजरंग ड्रामा पार्टी के अध्यक्ष रामजी कुशवाहा, अरविंद महतो, रंजीत कुमार, मनोज रजक, सुनील कुमार, संजय महतो, मुरली महतो, जगदीश प्रसाद, संतोष रजक, अजय रजक सहित बड़ी संख्या में लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!