टॉप न्यूज़

दुर्गा पूजा को लेकर मेराल में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मेराल। दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति बनाए रखने को लेकर बुधवार को मेराल पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी के नेतृत्व में निकला मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, बाजार और हॉस्पिटल चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में एसआई रवि कुमार, प्रेम प्रकाश पांडेय, दिनेश मुंडा, अरविंद साव, हरिशंकर ओझा, एएसआई अखिलेश्वर तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!