टॉप न्यूज़

मेराल प्रखंड परिसर में विकसित होगी ‘नमो सेवा वाटिका’, सेवा के 25 वर्षों की स्मृति में हुआ पौधरोपण

सेवा संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बलराम शर्मा 

मेराल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नमो सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़नगर से वाराणसी तक निकाली गई नमो सेवा संकल्प यात्रा का सोमवार को मेराल पहुंचने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देते हुए प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित जिम सेंटर परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल सदस्यों के साथ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से 25 पौधे लगाए गए। मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने की स्मृति में लगाए गए इन 25 पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी। पूरे परिसर को आगे चलकर ‘नमो सेवा वाटिका’ के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। पौधरोपण से पहले विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया था। लंबे समय से झाड़ी और घास-फूस से घिरे परिसर की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित किया गया तथा पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई कर तैयारी पूरी की गई थी। कार्यक्रम में गढ़वा जिला प्रभारी पंकज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, पूर्व सांसद घूरन राम, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ लालमोहन, सूरज सिंह, अरविंद तूफानी, विनय कुमार चौबे, हरेंद्र कुमार द्विवेदी, राजेश यादव, अशोक केसरी, कंचन पांडे, मनोज कुमार जायसवाल, विकास तिवारी, रामसेवक गुप्ता, मुखिया रामप्रताप साव, कुंदन प्रसाद चंद्रवंशी, रविंद्र प्रसाद, कृष्णा कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, प्रवीण पाल सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नमो सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!