टॉप न्यूज़

मेराल प्रखंड परिसर में स्वच्छता अभियान से बदली जिम सेंटर परिसर की तस्वीर, बनेगी ‘नमो सेवा वाटिका’: डॉ लालमोहन 

विधायक एवं अतिथियों के हाथों लगाए जाएंगे 25 पौधे, स्वच्छता के साथ हरियाली और सौंदर्यीकरण पर जोर

बलराम शर्मा 

मेराल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत रविवार को मेराल प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित जिम सेंटर के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर झाड़ियों, घास-फूस और अनावश्यक वनस्पतियों की सफाई की तथा परिसर में पहले से लगे पेड़-पौधों की छंटाई कर पूरे स्थल को व्यवस्थित किया।

स्वच्छता अभियान से पहले यह स्थान लंबे समय से साफ-सफाई और पौधों की छंटाई नहीं होने के कारण झाड़ियों से घिरा हुआ था और जंगलनुमा दिखाई देता था। कार्यकर्ताओं के श्रमदान के बाद परिसर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। साफ-सफाई के बाद स्थल स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक नजर आने लगा। स्थानीय लोगों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की।

25 पौधों से विकसित होगी ‘नमो सेवा वाटिका’

विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने बताया कि इस स्थल को केवल साफ-सुथरा बनाने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे ‘नमो सेवा वाटिका’ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा अभियान के तहत स्थानीय विधायक एवं अन्य अतिथियों तथा भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के द्वारा यहां 25 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के माध्यम से परिसर को हराभरा, सुंदर और आकर्षक बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस स्थल का और व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण एवं सुसज्जीकरण किया जाएगा, ताकि यह सार्वजनिक स्थल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।

सेवा, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डॉ. लालमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ निकाली जा रही है। इसी क्रम में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान और पौधरोपण जैसे कार्य केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का माध्यम हैं।

अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, रुपू महतो, विनय कुमार, सुनील मेहता, रोहित कुमार, अभिषेक मेहता, अशोक मेहता, रविंद्र प्रसाद वर्मा, सुरेश शाह, देवव्रत मेहता, छोटेलाल मेहता, अजय साह, उदय चंद प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!