दिल्ली NCR
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर; मेदनीनगर रेफर

मेराल। थाना मुख्यालय के समीप पिलर नंबर 41 के पास शनिवार को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गोंदा निवासी रामचंद्र साव के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में उसके दाहिने कनपटी और माथे पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो से इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने मेदनीनगर के लिए रेफर कर दिया।हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।




