टॉप न्यूज़

मेराल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जल सहियाओं ने चलाया विशेष सफाई अभियान

प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

मेराल। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जल सहियाओं द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों जल सहियाओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। जल सहिया सुधा देवी ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगातार स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक भागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। वहीं जल सहिया अनीता देवी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ जल का सेवन, आसपास साफ-सफाई रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अभियान में ज्योति देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, प्रीति देवी, सविता देवी, उषा देवी, चंचला देवी, रीता देवी, कविता देवी सहित कई जल सहियाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!