Uncategorized

एसबी एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

एसबी एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

मेराल। एसबी एकेडमी, लखेया- मेराल में शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!