टॉप न्यूज़

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने परिवार संग किया रुद्राभिषेक, गढ़वा की सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भवनाथपुर, बिश्रामपुर, सारठ और बगोदर विधायक गढ़वा डीसी सहित काफी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथ शहरवासी, कई पदाधिकारी, शहरवासी तथा गणमान्य सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

बलराम शर्मा 

गढ़वा। पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर गढ़वा में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर भगवान शिव का विशेष पूजन एवं रुद्राभिषेक अनुष्ठान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चंचला ठाकुर तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भगवान महादेव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने गढ़वा सहित पूरे जिले के लोगों, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

रुद्राभिषेक के दौरान आवास परिसर का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठा। वैदिक मंत्रों और धार्मिक जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। अनुष्ठान के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें वरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अयोध्या से पहुंचे कलाकारों ने वाद्य यंत्रों के साथ मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों द्वारा भगवान शिव के विवाह सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर तक चले धार्मिक आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा।

धार्मिक अनुष्ठान एवं महा भंडारे में अतिथि के रूप में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, बिश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, गढ़वा डीसी पशुपतिनाथ मिश्र सहित काफी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा शहरवासी सहित कई पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!