टॉप न्यूज़

105 कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

मेराल। पंचायत की मुखिया श्रीमती फुलमंती देवी ने गुरुवार को 105 कांवड़ियों के जत्थे को अंगवस्त्र भेंट कर तथा जलपान कराकर श्रद्धापूर्वक देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए बाबा बैद्यनाथ से क्षेत्र एवं गांव-परिवार की सुख, समृद्धि, शांति और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन में बाबा के दरबार की यात्रा आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में कांवड़िया संघ के बम छठन चौधरी, हीरा चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, देवनाथ चौधरी, अंबिका चौधरी, रामकिशन चौधरी, उपाध्याय राम, देव कुमार पासवान, सुरेंद्र चौधरी, सुमेर चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। जत्थे की विदाई के दौरान पूर्व जिला पार्षद रामनरेश चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, पूर्व बीडीसी सुदर्शन विश्वकर्मा, उपमुखिया बिट्टू चौबे, युवा समाजसेवी अनिल चौधरी, संतोष चौधरी, शिक्षक रमेश चंद्रवंशी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!