टॉप न्यूज़

झामुमो प्रवक्ता पर लगाए गए आरोप निराधार, भाजपा झूठ फैला रही : वीरेंद्र साव

मेराल। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा पर झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे के विरुद्ध झूठा और भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत नैरेटिव गढ़कर एक जिम्मेदार राजनीतिक कार्यकर्ता की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। साव ने स्पष्ट किया कि धीरज दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं को सच्चाई जाननी है तो वे संबंधित टीवी बहस का पूरा वीडियो देखें। वीरेंद्र साव ने आरोप लगाया कि जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने और राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इस प्रकार के निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति तथ्यों और स्वस्थ संवाद पर आधारित होनी चाहिए तथा परिवार और माताओं को राजनीतिक विवादों में नहीं घसीटना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!