टॉप न्यूज़
विद्यालय की छात्रा से जुड़े गंभीर आरोप : प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

गढ़वा। राजकीय मध्य विद्यालय ताली (केतार) के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय पर वर्ग-8 की पूर्व छात्रा से जुड़े गंभीर आरोपों के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर हुई जांच एवं प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लोगों से अफवाहों से बचने और जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई है।


